यात्रियों के अभाव में संचालित नहीं हुई रोडवेज की 50 फीसद बसें
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ होली अवकाश के चलते बुधवार को रोडवेज को यात्री नहीं मिल पाए। पिथ्
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: होली अवकाश के चलते बुधवार को रोडवेज को यात्री नहीं मिल पाए। पिथौरागढ़ डिपो की 50 फीसद बसें खड़ी रही। यात्री कम होने से टैक्सियों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
पिथौरागढ़ डिपो से वर्तमान में 57 बसें हर रोज संचालित होती हैं। सामान्य दिनों में ये बसें यात्रियों के लिए कम पड़ती हैं। यात्रियों को टैक्सियों से सफर करना पड़ता है।
इधर बुधवार को स्थिति उल्टी रही। रोडवेज को यात्री ही नहीं मिले। यात्रियों के इंतजार में बसे घंटों स्टेशन में खड़ी रही। यात्री नहीं मिले तो बसों को वापस वर्कशॉप भेज दिया गया। अल्मोड़ा, हल्द्वानी के लिए संचालित होने वाली तमाम टैक्सियों को भी आज सवारियां नहीं मिली। जिसके चलते टैक्सियां पिथौरागढ़ में ही खड़ी रही। शुक्रवार से रोडवेज में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है। रोडवेज के फोरमैन आरसी रावत ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को वाहनों का संचालन नहीं होने से अधिकांश वाहन पिथौरागढ़ में ही रहेंगे। इससे शुक्रवार को जनपद से रवाना होने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। =======
पार्ट्स के अभाव में खड़ी चार बसें पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ डिपो की चार बसें पार्ट्स के अभाव में डिपो में खड़ी हैं। पार्ट्स की डिमांड भेजी गई है, पार्ट्स मिलने के बाद ही इन वाहनों को सड़क पर उतारा जाएगा। डिपो की दो बसें भी टनकपुर में ही खड़ी है। बसों की कमी के चलते सामान्य दिनों में यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिल पाती जिसके चलते यात्रियों को टैक्सियों से अपना सफर करना पड़ता है।