Move to Jagran APP

43512 बच्चों को आज पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ सीमांत जिले पिथौरागढ़ में आज 43512 बच्चों को पल्स पोलियो की खुरा

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 10:51 PM (IST)
43512 बच्चों को आज पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक
43512 बच्चों को आज पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में आज 43512 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले भर में 632 बूथ बनाए गए हैं।

loksabha election banner

लोगों को जागरू क करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय में रैली निकाली गई। स्वास्थ कर्मियों , रेडक्रॉस सदस्यों की इस रैली को जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने रामलीला मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल ने रैली के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी। रैली में उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा जंगपांगी, एएनएम प्रशिक्षणार्थी, रेडक्रॉस सदस्य चंदन सिंह, मोहित पंत, शकुंतला नेगी, पूनम खत्री आदि शामिल हुए। अभियान के लिए सभी बूथों में तैयारी कर ली गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.