Move to Jagran APP

लॉकडाउन के कारण पिथौरागढ़ शहर के कूड़े में आई 40 फीसद की गिरावट

लॉकडाउन के कारण पिथौरागढ़ नगर से हर रोज निकलने वाले कूड़े में गिरावट दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 10:53 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 06:10 AM (IST)
लॉकडाउन के कारण पिथौरागढ़ शहर के कूड़े में आई 40 फीसद की गिरावट
लॉकडाउन के कारण पिथौरागढ़ शहर के कूड़े में आई 40 फीसद की गिरावट

पिथौरागढ़, जेएनएन : लॉकडाउन के कई अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं। नगर से हर रोज निकलने वाले कूड़े में 40 फीसद की गिरावट आई है। सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान यह गिरावट और अधिक थी।

loksabha election banner

तीन वर्ग किलोमीटर में फैले पिथौरागढ़ नगर की आबादी 50 हजार से अधिक है। लॉकडाउन से पूर्व नगर के हर रोज औसतन 24 कुंतल कूड़ा निकलता था। इस कूड़े को निस्तारित करने में पालिका को खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। लॉकडाउन के बाद पालिका को कूड़ा निस्तारण में खासी राहत मिली है। इस समय औसतन 15 कुंतल कूड़ा शहर से निकल रहा है। पालिका को इससे बड़ी राहत मिली है। पूरा शहर इस समय साफ सुथरा दिख रहा है। कूड़ा निस्तारण कार्य में लगे 20 फीसद कर्मचारियों को पालिका ने इस समय सैनिटाइजेशन के कार्य में लगा रखा है। कूड़े की निकासी में आई इस कमी का कारण लॉकडाउन ही है। बाजार बंद होने से दुकानों से निकलने वाले कूड़े में सबसे ज्यादा कमी आई है। इससे पूर्व पूर्ण लॉकडाउन के दौरान कूड़ा निकासी में 70 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी। ============ लॉकडाउन के चलते नगर से कूड़ा कम निकल रहा है। इस समय 15 कुंतल कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है, जबकि लॉक डाउन से पूर्व यह 24 कुंतल प्रतिदिन तक पहुंचता था। कई लोग अब घरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट भी करने लगे हैं, इससे भी कूड़े की निकासी में कमी आई है।

- मनोज दास, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, पिथौरागढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.