गत चुनाव से 3.71 फीसद हुआ अधिक मतदान
पिथौरागढ :पिथौरागढ़ नगरपालिका परिषद में वर्ष 2013 के चुनाव की अपेक्षा इस बार 3.71 फीसद मतदान
पिथौरागढ :पिथौरागढ़ नगरपालिका परिषद में वर्ष 2013 के चुनाव की अपेक्षा इस बार 3.71 फीसद मतदान अधिक हुआ है। इस वर्ष वार्डो की संख्या अधिक होने से मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जिसके चलते मतदान फीसद में बढ़ोत्तरी हुई है।
पांच वर्ष पूर्व हुए निकाय चुनाव में पिथौरागढ़ में 57.97 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया था। इस वर्ष मतदान का प्रतिशत 61.68 फीसद हुआ है। जबकि इस समय नगरपालिका का विस्तार हो चुका है। जबकि इस बार पांच नए गांव पालिका में शामिल हो चुके हैं। पांच हजार से अधिक नए मतदाता भी मतदाता सूची में जुड़ गए हैं। इसके बाद भी प्रशासन की मतदाता सूची में विशेष अंतर नहीं आया है। नगर में वार्डो की संख्या बीस हो चुकी है। गत चुनाव में वार्डो की संख्या केवल 15 थी। इसके बाद भी मतदाताओं की संख्या में विशेष इजाफा नहीं हुआ है। उसमें भी हजारों मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं।