उच्च हिमालयी क्षेत्रों से 326 बैग अजैविक कूड़ा किया एकत्रित
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली व ऑयल एंड नेचुरल गैस के संयुक्त
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली व ऑयल एंड नेचुरल गैस के संयुक्त तत्वावधान में सीमांत जिले के मुनस्यारी तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें 326 बैग अजैविक कूड़ा एकत्रित कर नगरपालिका पिथौरागढ़ के सुपुर्द किया गया।
दल का नेतृत्व वरिष्ठ पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू ने किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पिथौरागढ़ के साथ ही हैदराबाद के पर्वरोहियों ने भी भाग लिया। उन्होंने सीमांत जिले के लोगों से भी हिमालय बचाने में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की। अभियान के डिप्टी लीडर वरिष्ठ पर्वतारोही विश्व देव पांडे (बासू) ने बताया कि अभियान के तहत मुनस्यारी, खलियाटॉप, दरकोट, पातलठौर, डंडा धार, नाना सेम, बुंगा, सरमोल, घोरपट्टा, भुझानी आदि स्थानों पर साफ-सफाई के साथ ही जनजागरू कता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन, वेस्ट मेनेजमेंट का प्रशिक्षण भी दिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने अभियान की सराहना करते हुए सभी से समय-समय पर इस तरह के स्वच्छता कार्यक्रम चलाने का आग्रह किया। अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि दल द्वारा 326 प्लास्टिक बैग निस्तारण के लिए दिए गए हैं। जिसमें प्लास्टिक बोतल, विभिन्न बिस्कुट व टॉफी के रैपर व अन्य प्लास्टिक रैपर शामिल हैं। =======
इन्होंने किया सहयोग
अभियान में पर्वतारोही मनीष कसनियाल, चंचल प्रसाद, शुभम पार्कि, मुकेश गिरी, कार्तिक धर्मशक्तू, पवन टम्टा, हरीश ऐंठानी, अनुपम बेरी, किरन कुमार, राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। स्वच्छता पखवाड़ा में जगदीश कलौनी, चेतन बृजवाल, वीरेंद्र बृजवाल, तारा खत्री, बृजेश धर्मशक्तू, मन्नू, दीपक पंवार आदि ने सहयोग प्रदान किया।