यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 31 हजार का जुर्माना वसूला
यातायात व कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने 31 हजार का जुर्माना वसूला।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:13 AM (IST)
थल, जेएनएन : यातायात व कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने एक सप्ताह से थल बाजार, मुवानी, बुंगाछीना, बरड़ बैंड आदि स्थानों पर अभियान चलाया। इस मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट के तहत 50 वाहनों का चालान कर 25 हजार का जुर्माना वसूला गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने पर 30 लोगों का चालान कर 6 हजार जुर्माना वसूला गया। अभियान में एसआइ बाल कृष्ण आर्य, कांस्टेबल भूपेंद्र टोलिया, फकीर राम आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें