Move to Jagran APP

दो सौ ने ली भाजपा की सदस्यता

जासं पिथौरागढ़ भाजपा की सदस्यता अभियान जारी है। शुक्रवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के अ

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:32 AM (IST)
दो सौ ने ली भाजपा की सदस्यता
दो सौ ने ली भाजपा की सदस्यता

जासं, पिथौरागढ़: भाजपा की सदस्यता अभियान जारी है। शुक्रवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी के सम्मुख दो सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

कौशल विकास कार्यक्रम के दौरान आयोजित समारोह में भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर केएमवीएन केदार जोशी ने कहा कि वर्तमान में जनता का विश्वास केवल भाजपा पर रह गया है। सत्त्तर साल से जम्मू , कश्मीर पर अनुच्छेद 370 का जो दाग था उसे पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हटा दिया है। आज से पूर्व कोई भी सरकार ऐसा साहसिक कदम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया है। यह साहस केवल 56 इंच के सीने वाले पीएम ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर रही है ।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, भाजपा महामंत्री गिरीश जोशी, महिला जिलाध्यक्ष मीनू बिष्ट, भाजपा नेता कृपाल मेहता मास्साब, माला सौन और प्रतिमा ने दो सौ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.