माघ खिचड़ी पर हुई लोक सभा चुनावों की चर्चा
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को माघ खिचड़ी का आयोजन किया। आ
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को माघ खिचड़ी का आयोजन किया। आयोजन के दौरान लोक सभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई साथ ही पार्टी के अनुसूचित विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित माघ खिचड़ी के दौरान पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार से त्रस्त है और उसे उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता जुमलेबाजी से परेशान हो चुकी है। कार्यकर्ताओं को अब जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने का कार्य शुरू करना होगा। प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडेय ने एकजुटता का आह्वान किया। खिचड़ी का आयोजन पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम के दौरान ही अनुसूचित जाति विभाग इकाई का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने लक्ष्मण कुमार को मीडिया प्रभारी, मनोज कोहली को जिला महामंत्री, संजीव कोहली और जगदीश प्रसाद को जिला उपाध्यक्ष, कैलाश लोहिया को सचिव, राजेंद्र प्रसाद को ब्लाक अध्यक्ष, गीता पहरा को महिला इकाई अध्यक्ष, मंजू देवी को ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, ऋषेंद्र महर, शिव सिंह बोरा, पवन माहरा, भूरे मियां, मोहन लाल, अनिल माहरा, प्रकाश भंडारी, नरेंद्र सौन, चंद्रशेखर महर, निर्मल लोहिया, भुवन जोशी, अनिल जोशी, भूपेश नगरकोटी आदि मौजूद थे।