बिहार निवासी 15 वर्षीय किशोर पिथौरागढ़ से लापता
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ बिहार का 15 वर्षीय किशोर पिथौरागढ़ से लापता हो गया है। तमाम जगह ख्
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: बिहार का 15 वर्षीय किशोर पिथौरागढ़ से लापता हो गया है। तमाम जगह खोजबीन के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
बिहार के रामनगर निवासी रामजी पंडित अपने पुत्र राम बाबू (15) के साथ पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के सिनेमा लाइन में रहते हैं। बीते रोज राम बाबु लिंक रोड में अपने पिता से कमरे की चाबी लेकर आया, लेकिन कमरे में नहीं पहुंचा। देर सायं तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परेशान रामजी पंडित ने इसकी जानकारी अपने परिचितों को दी। परिचितों ने तमाम जगहों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात में ही राम बाबू के लापता होने की प्राथमिकी थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई। तमाम जगहों पर खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने सभी थानों और चौकियों को लापता किशोर का हुलिया भेज दिया हैं। पुलिस टीमें खोजबीन में जुटी हुई हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप