Move to Jagran APP

गंगोलीहाट में दो दिन बाद जुटेंगे देश के 15 वैज्ञानिक

संवाद सूत्र गंगोलीहाट दशाईथल के निकट हिमालयन ग्राम विकास समिति में दो दिन बाद देश भर के व

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 10:47 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 10:47 PM (IST)
गंगोलीहाट में दो दिन बाद जुटेंगे देश के 15 वैज्ञानिक
गंगोलीहाट में दो दिन बाद जुटेंगे देश के 15 वैज्ञानिक

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: दशाईथल के निकट हिमालयन ग्राम विकास समिति में दो दिन बाद देश भर के वैज्ञानिकों का जमावड़ा होने जा रहा है। वैज्ञानिक प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों और शिक्षकों को नई वैज्ञानिक खोजों सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी देने के साथ सीमांत के बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करेंगे।

loksabha election banner

विज्ञान के प्रति अभिरूचि पैदा करने के लिए वर्ष 2009 से प्रख्यात भूगर्भ वैज्ञानिक प्रो.केएस वल्दिया के मार्गदर्शन पर प्रतिवर्ष सांइस आउटरीच कार्यक्रम चलाया जाता है। यह कार्यक्रम जल, श्वेत क्रांति और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली हिमालयन ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष चार मई से छह मई तक साइंस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के 120 विद्यार्थी और विज्ञान व गणित के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। ======== कार्यक्रम में आने वाले वैज्ञानिक = प्रो. टी गोविंद राजू- जवाहर लाल नेहरु सेंटर फॉर एडवांस सांइटिफिक रिसर्च बंगलुरु

= प्रो. राजकुमार पंत, डॉ. सुजाता सिन्हा- आइआइटी मुंबई

= प्रो. बीडी लक्चौरा, प्रो.पीएस महर, डॉ. एएस रैना - पंतनगर विश्वविद्यालय

= प्रो. कमान सिंह, भीमराव आंबेडकर विव लखनऊ

= डॉ. आरएस रावल, हिमालयन पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल

= डॉ. दुर्गेश पंत- उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र, देहरादून सहित 15 वैज्ञानिक ====== कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के विद्यालयों के 120 विद्यार्थी और शिक्षक, प्राध्यापक तीन मई तक एचजीवीएस में पहुंच जाएंगे। साइंस आउटरीच कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी है। इसी कार्यक्रम के तहत छह मई को राइंका गंगोलीहाट के संस्थापक प्रधानाचार्य भैरव दत्त्त पाठक के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

- राजेंद्र सिंह बिष्ट, अध्यक्ष एचजीवीएस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.