लोक अदालत में 15 मामलों का निस्तारण
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 15 मामलों का निस्तारण हुआ। जि
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 10:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 15 मामलों का निस्तारण हुआ।
जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में जिला जज राजेंद्र जोशी ने अपनी न्यायालय से संबंधित चार मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण किया। इन मामलों में 12 लाख प्रतिकर एवार्ड किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर ने अपनी न्यायालय से संबंधित 11 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 14600 रुपये का अर्थदंड वसूला। लोक अदालत आयोजन में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने सहयोग दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें