केवी में संस्कृत सप्ताह शुरू
पिथौरागढ़: केंद्रीय विद्यालय में संस्कृत सप्ताह शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य भुवन
पिथौरागढ़: केंद्रीय विद्यालय में संस्कृत सप्ताह शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि देव वाणी संस्कृत हमारी भारतीय भाषाओं की जननी है। जो हमारे आचार, व्यवहार व संस्कार सभी जगह विद्यमान है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में संस्कृत सप्ताह आयोजित करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की संस्कृत के प्रति रु चि बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएस पांडे, मृदु त्रिपाठी, अशोक ओझा, जीएन पाठक, कमल जोशी, संतोष जोशी, चंद्रावती, दमयंती खड़ायत, प्रभात कुमार, विभा तिवारी, तारा लस्पाल, जीएस कठायत आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया रहा है।