11वाहिनीं एसएसबी के जवानों ने किया 400 पौधों का रोपण
पिथौरागढ़ के डीडीहाट में 11वीं वाहिनी एससएसबी परिसर में रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:52 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 10:52 PM (IST)
डीडीहाट, जेएनएन : 11वीं वाहिनी एससएसबी परिसर में रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर अधिकारियों व जवानों द्वारा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए वाहिनी परिसर व सीमा चौकियों में बांज, क्वेराल, देवदार पदम व अमरू द के 400 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में वाहिनी के कमान अधिकारी महेंद्र प्रताप, उप कमांडेंट बांके बिहारी, उप कमांडेंट चिकित्सा अजीत हेमरू म, मुस्ताख अहमद मल्ला, सहायक कमांडेंट राकेश बेहल व अन्य बल कर्मी शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें