108 वाहन में हुआ प्रसव
धारचूला बिनिया गांव निवासी एक गर्भवती महिला का 108 चिकित्सा वाहन में ही सुरक्षित प्रसव हुआ। विनि
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 06:28 AM (IST)
धारचूला: बिनिया गांव निवासी एक गर्भवती महिला का 108 चिकित्सा वाहन में ही सुरक्षित प्रसव हुआ। विनिया गांव निवासी आन सिंह की पत्नी मनीषा देवी को प्रसव पीड़ा हुई। 108 चिकित्सा वाहन बुलाया गया। जब महिला को वाहन से धारचूला अस्पताल ले जाया जा रहा था तो कालिका के पास प्रसव पीड़ा बढ़ गई। वाहन में ही 108 चिकित्सा कर्मियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। नवजात पुत्री थी। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। 108 चिकित्सा कर्मियों की सभी ने सराहना की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें