Move to Jagran APP

जजुराली में धूमधाम से मनाया गया 101 वर्षीय बुजुर्ग का जन्मदिन

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ विकासखंड विण के बांस जजुराली गांव में 101 वर्षीय बुजुर्ग देव सिंह भं

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 06:39 AM (IST)
जजुराली में धूमधाम से मनाया गया 101 वर्षीय बुजुर्ग का जन्मदिन
जजुराली में धूमधाम से मनाया गया 101 वर्षीय बुजुर्ग का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विकासखंड विण के बांस जजुराली गांव में 101 वर्षीय बुजुर्ग देव सिंह भंडारी का जन्मदिन ग्रामीणों द्वारा समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों द्वारा बुजुर्ग को केक काटकर खिलाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। जन्मदिन पर ग्रामीणों द्वारा किए गए इस तरह के आयोजन को देखकर बुजुर्ग की आंखों से खुशी से आंसू छलक उठे।

loksabha election banner

ग्राम सभा जजुराली में 101 वर्षीय देव सिंह भंडारी रहते हैं। जो क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। लोगों ने उनका 101वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए क्षेत्र के हांलाग, बक्सिल, डुंगेत, तापाल पातल के ग्रामीणों की ओर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह देव सिंह के पोस्टर चस्पा किए गए। जिसमें लिखा गया था जजुराली गांव के सबसे यंग व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई। इस दौरान बुजुर्ग का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और केक काटकर उन्हें खिलाया गया। ग्रामीणों द्वारा बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.