पौड़ी पहुंची उमा भारती, झाली माली मंदिर में की पूजा-अर्चना
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती सोमवार सांय को पौड़ी पहुंची। यहां उन्होंने क्यूंकालेश्वर स्थित मां झाली-माली मंदिर में पूजा अर्चना की।
पौड़ी, [जेएनएन]: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती सोमवार सांय को पौड़ी पहुंची। यहां उन्होंने कुछ समय सर्किट हाउस में ठहरने के बाद क्यूंकालेश्वर स्थित मां झाली-माली मंदिर में पूजा अर्चना की तथा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर गुप्तकाशी की ओर रवाना हो गई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।
शाम छह बजे केंद्रीय जल संसाधन मंत्री क्यूंकालेश्वर स्थित मां झाली माली मंदिर पहुंची। यहां करीब करीब 20 मिनट तक उन्होंने पूजा-अर्चना की। बाद में समीप ही पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी के निवास पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्यूंकालेश्वर मंदिर के बारे में जानकारी भी ली।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को क्यूंकालेश्वर में विभिन्न प्रजाति के उगे पेड़ पौधों के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि यहीं से हिमालय की सबसे बड़ी बर्फीली श्रृंखला दिखाई देती है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती को पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत की पत्नी ने काफल भी दिए। मीडिया से दूरी बनाते हुए केंद्रीय मंत्री गुप्तकाशी के लिए रवाना हो गई।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जल संसाधन मंत्री मंगलवार को केदारनाथ के लिए रवाना हो सकती हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि जगत किशोर बड़थ्वाल, अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल, संजय बलूनी, सुषमा रावत, कमला रावत आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कुंभ से पहले ही गंगा में नहीं गिरेंगे गंदे नाले: योगी आदित्यनाथ
यह भी पढ़ें: भाजपा के चार साल का जश्न बनाम कांग्रेस का विश्वासघात दिवस
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है उत्तराखंड से बेहद लगाव