सात हजार कार्यकर्ताओं के साथ आज होगा संवाद
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: लोकसभा चुनाव की तैयारियों और तेजी लाने के साथ ही उसे धार
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: लोकसभा चुनाव की तैयारियों और तेजी लाने के साथ ही उसे धार देने को लेकर भाजपा का त्रिशक्ति सम्मेलन शनिवार को श्रीनगर के जीआइटीआइ मैदान में होगा। इस सम्मेलन में पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों के साथ ही देवप्रयाग, नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर तक के लगभग 7200 कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इनसे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक ¨सह रावत, डा. धन ¨सह रावत, सुबोध उनियाल संवाद करेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हो रहे इस सम्मेलन में क्षेत्र के 13 पार्टी विधायक भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक खजानदास, भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट और गढ़वाल लोकसभा के उप प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट ने इस त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार से ही श्रीनगर में डेरा डाल दिया। सम्मेलन स्थल जीआइटीआइ मैदान में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए मातबर ¨सह रावत, विकास कुकरेती, अनूप बहुगुणा, जितेंद्र रावत, सागर अग्रवाल, गिरीश पैन्यूली के साथ ही अन्य वरिष्ठ भाजपाइयों के साथ खजानदास और शैलेंद्र बिष्ट ने बातचीत की। भाजपा नेताओं का कहना है कि शनिवार को मौसम ठीक रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि शनिवार को सुबह 11 बजे से यह सम्मेलन शुरू होगा।