पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रोपे आम-नीम के पौधे
क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को सतपुली तहसील परिसर में फलदार पौधे रोपे।
संवाद सूत्र, सतपुली: क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को सतपुली तहसील परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान तहसील परिसर व आसपास के क्षेत्र में आम, अमरूद, नीम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि सिर्फ पौधारोपण करना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हमें कम से कम दो वर्षों तक रोपित पौधों की नियमित रूप से देखभाल करनी चाहिए। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना बेहद आवश्यक है। सभी को धरा को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ ही अपने आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण करना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल, मुख्यमंत्री के भाई बृजमोहन रावत, वेदप्रकाश वर्मा, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा व भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत आदि मौजूद रहे।