अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू
पौड़ी: अयोध्या में बुधवार को होने जा रहे भूमि पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन
पौड़ी: अयोध्या में बुधवार को होने जा रहे भूमि पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की पौड़ी शाखा की ओर से अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू किया गया। संगठन की प्रदेश प्रभारी कुसुम चमोली ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए होने जा रहे भूमि पूजन को देखते हुए अखंड पाठ आयोजित किया जा रहा है। पाठ के समापन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर रेखा चौहान, सरोज पंवार, रेखा, मोनी बहुगुणा, बीना ममगांई, नीलम, मंजू, गीता राणा, विभूति आदि शामिल थे। (संस) अयोध्या भेजी मिट्टी
कोटद्वार: उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था ने श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के लिए कण्वाश्रम की मिट्टी व जल अयोध्या भेजा गया है। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष सुभाष बिष्ट व महासचिव कुलदीप सिंह रावत ने दी। (संस)