लोकपर्वों की महत्ता पर डाला प्रकाश
कोटद्वार: गढ़वाल सभा की ओर से मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित खिचड़ी कार्यक्रम में लोकपर्वों क
कोटद्वार: गढ़वाल सभा की ओर से मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित खिचड़ी कार्यक्रम में लोकपर्वों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
¨नबूचौड़ में मंगलवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ। चंद्रप्रकाश नैथानी ने लोक जीवन में मकर संक्रांति की महत्ता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि सभी को पर्व मिलजुलकर मनाने चाहिए। पर्व हमारी संस्कृति के प्रतीक है। कार्यक्रम में सभी धर्मों के शीर्षस्थ धर्मगुरुओं को भी आमंत्रित किया गया था। इमाम बदरुद्दीन ने गढ़वाल सभा के कौमी एकता सद्भाव की प्रशंसा की। संचालन शशिभूषण अमोली व राकेश मोहन ध्यानी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष योगंबर ¨सह रावत, उपाध्यक्ष गो¨वद डंडरियाल, विनोद कुकरेती, सत्यप्रकाश थपलियाल, चक्रधर कंडवाल, शशि नैनवाल, संजय थपलियाल, अमित सजवाण, डॉ.सतीश अमोली, विकास देवरानी, संजय रावत, अमित शर्मा व आशीष नेगी आदि मौजूद रहे।