अवैध शराब समेत गिरफ्तार
कोटद्वार: कोतवाली पुलिस ने 44 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 05:59 PM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 05:59 PM (IST)
कोटद्वार: कोतवाली पुलिस ने 44 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि बुधवार रात वह कांस्टेबल आशीष ¨डपल के साथ मानपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें शिवराजपुर निवासी महेंद्र पुत्र जय ¨सह संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे रोक तो वह भागने की कोशिश करने लगा। कुछ दूर तक पीछा करने बाद जब उन्होंने उसके हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली तो उसमें शराब बरामद हो गई। बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें