उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने रोपा बुरांस का पौधा
संवाद सहयोगी पौड़ी गुरुवार को हरेला पर्व पर जनपद मुख्यालय कंडोलिया और रांसी मैदान के सम
संवाद सहयोगी, पौड़ी: गुरुवार को हरेला पर्व पर जनपद मुख्यालय कंडोलिया और रांसी मैदान के समीप वन पंचायत भूमि पर जिला प्रशासन एवं वन विभाग की पहल पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि इस वर्ष राज्य में लगभग 2 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. रावत ने बुरांस, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने काफल, वन संरक्षक एनएन पांडेय व उप वन संरक्षक आकाश वर्मा ने बुरांस, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस के बरनवाल ने देवदार के पौधे का रोपण किया। पौधा रोपण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मातबर सिंह रावत, पूर्व राज्यमंत्री राज रावत, डीएफओ संतराम, एस.एस. शर्मा, एसडीएम एस.एस. राणा आदि ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, बाल विकास परियोजना पौड़ी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी पौधारोपण किया।