Move to Jagran APP

कलमबंद हड़ताल पर गए राजस्वकर्मी

जागरण टीम गढ़वाल: तीन-सूत्रीय मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक संघ

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2018 06:45 PM (IST)
कलमबंद हड़ताल पर गए राजस्वकर्मी
कलमबंद हड़ताल पर गए राजस्वकर्मी

जागरण टीम गढ़वाल: तीन-सूत्रीय मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक संघ शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। हालांकि शनिवार को तहसील में अवकाश होने के कारण भले ही हड़ताल के अधिक असर न नजर आया हो, लेकिन यदि सोमवार को भी हड़ताल जारी रही तो हड़ताल के प्रभावी असर नजर आएंगे।

loksabha election banner

पौड़ी: जिला मुख्यालय पौड़ी में राजस्व निरीक्षक व राजस्व उप निरीक्षकों ने तीन सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस मौके पर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम ¨सह राणा ,जिला संरक्षक हरीश चंद्र पांडेय, जिला संगठन मंत्री राजपाल ¨सह, दीप चंद्र, राजेंद्र नेगी, सूरजपाल ¨सह, विक्रम ¨सह, बुद्धिबल्लभ, हुकम ¨सह रावत, विपिन, प्रवीन, शीशपाल, मनीष, गौरव ¨लगवाल, शैलेंद्र, लक्ष्मण ¨सह आदि मौजूद थे।

कोटद्वार राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण, प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों के परीक्षा परिणाम व नायब तहसीलदारों के पदों पर डीपीसी की मांग को लेकर शनिवार से कानूनगो व पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष भोपाल ¨सह चौहान, प्रताप ¨सह, अनिल कुमार, देवकी नंदन, कैलाश विडालिया, मो.इस्माइल, अब्दूल हमीद मौजूद रहे।

रुद्रप्रयाग: नायब तहसीलदार के पदों पर डीपीसी समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मोहन ¨सह बिष्ट, सचिव प्रदीप ¨सह नेगी, मनोज असवाल, दुर्गा ¨सह, सुरेन्द्र उखियाल, जगदीश गैरोला समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।

उत्तरकाशी : सीमांतवर्ती जिले के भटवाड़ी, जोशियाड़ा, धौंतरी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, डुंडा और चिन्यालसौड़ तहसील व उप तहसील में तीन सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर राजस्व उपनिरीक्षक संघ ने तहसील परिसर में कार्यबहिष्कार कर धरना प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जब्बर ¨सह असवाल, उपेंद्र राणा, बलवीर ¨सह चौहान, बीएल शाह, अनिल असवाल, बालमिया लाल, धर्म ¨सह राणा, देवेंद्र ¨सह रावत टीकाराम सेमवाल, जगतलाल भारती, जयपाल ¨सह, बृजमोहन आर्य, हीरामणी जोशी, सुखवीर असवाल, रामराज ¨सह आदि शामिल थे।

गोपेश्वर: राजस्व पटवारियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। धरना देने वालों में पुरुषोत्तम ¨सह गुसांई, विजयपाल ¨सह, विजय डुंगरियाल, बल्लू लाल, महेंद्र ¨सह, प्रेम गोस्वामी, मोहन लाल, भक्तदर्शन परमार, हरीश भंडारी समेत कई कर्मचारी मौजूद थे। उधर प्रांतीय कर्णप्रयाग क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक संघ चमोली अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंडारी ने बताया कि लंबे समय से राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण बाबत अपनी मांग शासनस्तर से उठाते आ रहे हैं । हड़ताल में देवेन्द्र कंडारी, मानवेन्द्र बत्र्वाल, नवलमिश्रा, हरीश पोखरियाल, जगदीश चंद्र ओलिया, पुष्कर सिंह, मदन लाल शामिल थे।

पोखरी: पर्वतीय राजस्व निरीक्षक संघ के आह्वान पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील शाखा संघ पोखरी के समस्त राजस्व निरीक्षक,राउनि एवं राजस्व सेवक आज शनिवार से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। मदनलाल थालाबैड़,मलोज कार्की राउनि, मसोली, देवेन्द्रलाल देवर दिनेशप्रसाद गैरोला , यशवंतसिंह रावत रडुवा तहसील कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं।

नई टिहरी : मांगों का निराकरण न होने पर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व सेवक संघ कलमबंद हड़ताल पर चला गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष महीपाल पुंडीर, विनोद रतूड़ी, परवेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष यशपाल ¨सह नेगी, सुरेंद्र पंवार, चंद्रमोहन पांडेय, विजय सकलानी आदि शामिल थे।

फोटो 10एनडब्ल्यूटीपी 3

फोटो। 10 जीओपीपी 2

कैप्शन। जोशीमठ तहसील में धरना देते पटवारी व कानूनगो। जागरण

फोटो-8

संदेश : 10 कोटपी 6

कोटद्वार तहसील में धरना देते राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक। जागरण

-फोटो-10केपीआरपी-1 कर्णप्रयाग में कलमबंद हड़ताल पर राजस्व निरीक्षक कर्मचारी तहसीलदार विपिन चंद्र पंत से वार्ता करते हुए। जागरण

फोटो- 10पीएयूपी-4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.