कोटद्वार में एक और डेंगू मरीज की पुष्टि
कोटद्वार में डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। आज नगर में एक और डेंगू का मामला सामने आया है। इससे पहले भी गुरुवार को दो डेंगू मरीज पाए गए।
कोटद्वार। कोटद्वार में डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। आज नगर में एक और डेंगू का मामला सामने आया है। इससे पहले भी गुरुवार को दो डेंगू मरीज पाए गए।
जानकारी के अनुसार मेनपुरी निवासी अजय बर्त्वाल दिल्ली में काम करता है। अजय कई दिन से बुखार से पीडि़त था, इसलिए वह कुछ दिन की छुट्टी लेकर गुरुवार को घर आया। आज सुबह उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच रिपोर्ट में अजय डेंगू से पीडि़त पाया गया।
वहीं गुरुवार को भी दो डेंगू पीडि़तों को अस्पताल में भर्ती किया गया। डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पढ़े- नर्सों की गरज पड़ी मरीजों पर भारी