एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा
एक कोरोना संक्रमित ने शनिवार को बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया।
श्रीनगर गढ़वाल: एक कोरोना संक्रमित ने शनिवार को बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया। 55 वर्षीय बडोन टिहरी निवासी मरीज बीती 20 अक्टूबर को भर्ती हुआ था। उसे सांस लेने में दिक्कत के साथ ही बुखार भी था। 21 अक्टूबर को उसका आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया। शनिवार को कोविड आइसीयू में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वर्तमान में बेस अस्पताल के कोरोना वार्ड में 26 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इनमें से छह का इलाज कोविड आइसीयू में चल रहा है। पांच संक्रमितों का इलाज ऑक्सीजन सपोर्ट से किया जा रहा है। वहीं स्वस्थ हो जाने पर शनिवार को पांच व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। बेस अस्पताल में दस का रैपिड टेस्ट किया गया, जिसमें एक पॉजिटिव निकला। 16 का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। शनिवार को श्रीनगर शहरी क्षेत्र में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। ये नर्सरी रोड और रामलीला मैदान के निकट निवासी हैं।(जासं)