नमामि गंगे से निखरेगा इको पार्क
जागरण संवाददाता, कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटड़ी रेंज में नमामि गंगे परियोजना के त
जागरण संवाददाता, कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटड़ी रेंज में नमामि गंगे परियोजना के तहत ईको पार्क का निर्माण किया जाएगा। कोल्हू और खोह नदियों के मध्य आरक्षित वन क्षेत्र में बन रहे इस पार्क के निर्माण को केंद्र ने मंजूरी प्रदान कर दी है। ईको पार्क में न सिर्फ बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों से जुड़े साजो-सामान होंगे, अन्य लोगों के लिए भी कई यह इको पार्क महत्वपूर्ण जानकारी से परिपूर्ण रहेगा।
कोटद्वार क्षेत्र में बच्चों के खेलने के लिए कोई ऐसा मैदान नहीं है, जहां बच्चे अपने दोस्तों के साथ बचपन के ऐसे खेल खेल पाएं, जो ताउम्र उन्हें याद रहें। क्षेत्र में खेल मैदान होने के कारण आज बच्चे पूरी तरह मोबाइल खेलों के भरोसे हो गए हैं, लेकिन अब स्थितियां बदलने की तैयारी हो रही है। लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र में एक ईको पार्क विकसित करने की तैयारी की व इस संबंध में नमामि गंगा योजना के तहत केंद्र में प्रस्ताव भेजा। रामगंगा की सहायक नदियों खोह व कोल्हू के मध्य में अवस्थित वन भूमि में बनने वाले इस पार्क के निर्माण को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है, जिसके बाद वन महकमे ने पार्क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
यह होंगी विशेषताएं
दस हेक्टेयर से अधिक वन भूमि में बनने वाले इस इको पार्क में बच्चों के लिए साहसिक गतिविधियों से जुड़े खेल सजाए जाने की योजना है, जिनमें रॉक क्लाइ¨बग, रैप¨लग, जिप लाइन, बर्मि ब्रिज सहित कई अन्य खेल खेले जाएंगे। इसके अलावा ईको पार्क में योग केंद्र सहित कई ऐसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिनका सीधा फायदा आमजन को मिलेगा। ईको पार्क को इलेक्ट्रिक फें¨सग लाइन से कवर किया जाएगा, ताकि पार्क में जंगली जानवर न घुस पाए।
नमामी गंगे योजना के तहत ईको पार्क के प्रस्ताव को केंद्र में भेजा गया था, जिसे केंद्र ने मंजूरी प्रदान कर दी है। पार्क स्थल चयनित कर उसकी सफाई करवा दी गई है। बजट अवमुक्त होते ही पार्क आकार लेना शुरू कर देगा।
..वैभव कुमार ¨सह, प्रभागीय वनाधिकारी, लैंसडौन वन प्रभाग