गायों को खिचड़ी खिलाकर की सेवा
श्रीनगर गढ़वाल: मकर संक्रांति पर्व पर संस्कृति बचाओ अभियान ने एक विशेष पहल कर शहर की ि
श्रीनगर गढ़वाल: मकर संक्रांति पर्व पर संस्कृति बचाओ अभियान ने एक विशेष पहल कर शहर की विभिन्न सड़कों और बाजारों में मिली सभी गायों को खिचड़ी खिलाकर सेवा की। नागेश्वर मंदिर के महंत आचार्य नितिन पुरी और संस्कृति बचाओ अभियान के जगदंबा मैठाणी के नेतृत्व में नागेश्वर मंदिर में ही मंगलवार सुबह से ही गायों को खिलाने के लिए खिचड़ी भी बनायी । रंगकर्मी मुकेश नौटियाल, निवर्तमान सभासद अनूप बहुगुणा, संस्कृति बचाओ अभियान के अध्यक्ष उम्मेद मेहरा, पप्पू ¨लगवाल, कालीचरण रावत, धीरेंद्र भंडारी, गणेश भट्ट सहित अन्य युवाओं की टोलियों ने शहर की सड़कों पर घूम घूमकर मिली गायों को खिचड़ी खिलाकर गो सेवा की। जगदम्बा मैठाणी और महंत नितिन पुरी ने कहा कि गो सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग भी है। इसीलिए संस्कृति बचाओ अभियान ने इस वर्ष से यह शुरूआत की है। (जासं)