Move to Jagran APP

मयूर विहार भाजपा जिलाध्यक्ष अपने गांव में मनाएंगे इगास

दिल्ली मयूर विहार के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद बछेती ने कहा कि वह इस बार गांव में इगास मनाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:51 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 10:06 PM (IST)
मयूर विहार भाजपा जिलाध्यक्ष अपने गांव में मनाएंगे इगास
मयूर विहार भाजपा जिलाध्यक्ष अपने गांव में मनाएंगे इगास

संवाद सहयोगी, पौड़ी: दिल्ली मयूर विहार के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद बछेती ने कहा कि वह इस बार इगास अपने गांव कांडा में मनाएंगे। बछेती ने कहा कि दिल्ली में भाजपा गढ़वालियों को बेहतर सम्मान दे रही है। उत्तराखंडी दिल्ली की कई विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

loksabha election banner

बुधवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे दिल्ली मयूर विहार के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद बछेती ने पत्रकारों से वार्ता की। बछेती ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी से 19 करोड़ सक्रिय कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। दिल्ली में 45 लाख से अधिक उत्तराखंडी निवास करते हैं। दिल्ली की 12 विधानसभा क्षेत्र व एक लोक सभा क्षेत्र में उत्तराखंडी निर्णायक की भूमिका में रहते हैं। बछेती ने कहा कि पहाड़ में निवेश करने को लेकर कई उद्यमी उत्साहित हैं। लेकिन उन्हें नौकरशाही से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता है। कहा कि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। राष्ट्रीय पटल पर इसकी छवि स्पष्ट दिखती है। इस अवसर पर पौड़ी जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, संजय रावत, जगमोहन डांगी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.