हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रवेशोत्सव
कोटद्वार राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन नगर क्षेत्र में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गय
कोटद्वार : राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन नगर क्षेत्र में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशालय की उपनिदेशक कमला बड़वाल ने सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चिता जताई। वहीं, उन्होंने अभिभावकों को अपने पाल्यों का प्रवेश विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया। पार्षद अंजुम सबा ने आरटीइ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुनीता घिल्डियाल ने विद्यालय में गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उपशिक्षा अधिकारी दुगड्डा अभिषेक शुक्ला ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अभियान के तहत विद्यालय में पांच नवीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। छात्र-छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अनीता, सुषमा, चंद्रमोहन व रामअवतार आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक अध्यापक सैयद अजीम हैदर नकवी ने किया। (संस)