Move to Jagran APP

नगर निगम सख्त, हटाए खोखे,पालीथिन जब्त

शहर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम नगर निगम की ओर पटेल मार्ग पर नाले के बाहर लगे दो खोखों को ध्वस्त किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 06:43 PM (IST)
नगर निगम सख्त, हटाए खोखे,पालीथिन जब्त
नगर निगम सख्त, हटाए खोखे,पालीथिन जब्त

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: शहर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम नगर निगम की ओर पटेल मार्ग पर नाले के बाहर लगे दो खोखों को ध्वस्त किया। इस दौरान खोखा संचालकों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया। उधर एक जुलाई से सिगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश के बाद शुक्रवार शाम नगर निगम ने बाजार क्षेत्र में पालीथिन उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान बारह व्यापारियों से पालीथिन जब्त कर जुर्माना वसूला।

loksabha election banner

शुक्रवार शाम नगर निगम पुलिस बल के साथ पटेल मार्ग में नाले के बाहर लगे खोखों को ध्वस्त करने पहुंचा। खोखा संचालकों ने कहा कि नगर निगम को उन्हें खोखा हटाने के लिए समय देना चाहिए, लेकिन नगर निगम ने खोखा स्वामियों की एक न सुनी और जेसीबी से दोनों खोखों को ध्वस्त कर दिया।

नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पटेल मार्ग में नाले के बाहर लगे खोखों को हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। बावजूद इसके खोखों को नहीं हटाया गया। जिसके बाद निगम को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी पड़ी। उधर एक जुलाई से सिगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। कोटद्वार नगर निगम की ओर से अभी तक इस संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए क्षेत्र में कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया है। इस दौरान निगम ने पालीथिन के थोक व्यापारियों की दुकानों में झांकने की जहमत नहीं उठाई। निगम कर्मियों ने गोखले मार्ग, पटेल मार्ग, सब्जी मंडी व स्टेशन रोड पर रेहड़ी-ठेली व छोटी दुकानों में रखी पालीथिन जब्त की। नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के दौरान 12 व्यापारियों के चालान कर उनसे 2650 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान कि पालीथिन को लेकर निगम का अभियान बदस्तूर जारी रहेगा।

संदेश : 1 कोटपी 6

कोटद्वार बाजार में पालीथिन रखने वाले व्यापारी का चालान काटते निगम अधिकारी

संदेश : 01 कोटपी 7

कोटद्वार के पटेल मार्ग में अतिक्रमण की जद में आए खोखो को हटाती निगम की टीम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.