धस्माना ने दिए चुनाव जीतने के टिप्स दिए
सतपुली: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सतपुली नगर पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक सूर्यकांत धस्
सतपुली: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सतपुली नगर पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें चुनाव जीतने के टिप्स दिए।
पौड़ी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते धस्माना ने कहा कि राज्य में जीरो टॉलरेंस नहीं, जीरो एचीवमेंट की सरकार चल रही है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है व वह सिर्फ सांप्रदायिकता फैला कर सत्ता में बने रहना जानती है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक को नगरपालिका दुगड्डा के अध्यक्ष दीपक बडोला, रणबीर ¨सह नेगी, दीप्ति खंतवाल आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में किरण रौतेला, मेहरबान ¨सह मियां, त्रिलोक ¨सह नेगी, अन्नू पंवार, कीर्ति रावत, गुड्डू चौहान आदि मौजूद थे। संचालन नरेंद्र ¨सह नेगी ने किया। (संसू)