कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने से कांग्रेस गदगद
कोटद्वार: कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफा देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे क
कोटद्वार: कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफा देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
शनिवार शाम कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक चौराहे पर आतिशबाजी की। कहा कि कांग्रेस व जेडीएस के पास सबसे अधिक विधायक होने के बाद भी राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का पहला निमंत्रण दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में हस्ताक्षेप करते हुए शनिवार शाम तक भाजपा को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा था, लेकिन भाजपा बहुमत साबित नहीं कर पाई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रवेश रावत, मीना बछवाण, जसवीर राणा, कृष्णा बहुगुणा, विजय नारायण आदि मौजूद रहे।
संदेश:19 कोटपी 7
कोटद्वार में मिष्ठान खिलाकर खुशी व्यक्त करते कांग्रेस कार्यकर्ता इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत
पौड़ी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के विधान सभा में येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को कांग्रेसियों ने लोकतंत्र की जीत करार दिया है। शनिवार शाम को जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि भाजपा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलवाड़ कर रही है। इस अवसर पर राहत हुसैन, युद्धवीर बिष्ट, नीलम रावत, एसपी रतूड़ी, रेखा भंडारी, पदमेंद्र बिष्ट, भरत ¨सह रावत, योगेंद्र कुमार, केदार ¨सह गुसाईं आदि मौजूद थे।
फोटो- 19पीएयूपी- 6