Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे सीएम त्रिवेंद्र : टम्टा

राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। कांग्रेस के सत्ता में आते ही गैरसैंण स्थायी राजधानी होगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 09:53 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 09:53 PM (IST)
भ्रष्टाचार को संरक्षण दे  रहे सीएम त्रिवेंद्र : टम्टा
भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे सीएम त्रिवेंद्र : टम्टा

संवाद सहयोगी, पौड़ी: राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। कांग्रेस के सत्ता में आते ही गैरसैंण स्थायी राजधानी होगी। टम्टा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं। भाजपा से ही सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा चुकी हैं। श्रम कर्मकार बोर्ड से काबीना मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाया तो गया है, लेकिन अन्य कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एनएच 74 घोटाले के आरोपितों को भी बचाया जा रहा है।

loksabha election banner

रविवार को राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान टम्टा ने कहा कि पहाड़ इसलिए खाली हो गए, क्योंकि हम उन्हें बेहतर अवसर नहीं दे पाएं। राजनीतिक नेतृत्व अगर तय कर दें कि हम पहाड़ में बैठेंगे तो मैदानों से भी लोग पहाड़ों का रुख करेंगे, जिससे यहां सुविधाओं का विकास होगा। मेरा व्यक्तिगत मत हमेशा से गैरसैंण के साथ रहा है। 2022 में चुनाव में जाने से पूर्व पार्टी को गैरसैंण पर निर्णय साफ करना होगा। 2022 में सत्ता में आते ही गैरसैंण स्थायी राजधानी होगी। टम्टा ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया था, जो भाजपा ने केंद्र में आते ही समाप्त कर दिया। टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने के साथ ही विशेष राज्य का दर्जा भी दे। पत्रकार वार्ता में केदारनाथ विधायक मनोज रावत, केसर सिंह नेगी, कमला रावत, नवल किशोर, विनोद दनोसी, तामेश्वर आर्य, उमाचरण बड़थ्वाल, बीरेंद्र रावत, नीलम रावत, आशीष नेगी, मोहित सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.