हल्द्वानी बस सेवा के समय में बदलाव
कोटद्वार : हल्द्वानी के लिए संचालित हो रही रोडवेज बस सेवा के समय में बदलाव किया गया है। अब यह बस सुब
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:54 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:54 PM (IST)
कोटद्वार : हल्द्वानी के लिए संचालित हो रही रोडवेज बस सेवा के समय में बदलाव किया गया है। अब यह बस सुबह साढ़े पांच बजे कोटद्वार से संचालित की जाएगी।
अंतरराज्जीय परिवहन सेवाएं शुरू होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम के महत्वपूर्ण कोटद्वार डिपो से हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। यह बस सुबह छह बजे संचालित होती थी। हालांकि यात्रियों की संख्या कम होने के कारण डिपो प्रशासन ने इसके समय में बदलाव का निर्णय लिया है। अब यह सेवा आधे घंटे पहले संचालित की जाएगी। गुरुवार से यह बस नए समय के अनुसार संचालित की जाएगी। उधर, एआरएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि हल्द्वानी बस में यात्रियों की संख्या मिल रही थी, इसलिए बस सेवा के समय में बदलाव किया गया है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें