भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के तहत किया रक्तदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने जगह-जगह रक्तदान किया और पौधे रोपे।
जागरण टीम, गढ़वाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने जगह-जगह रक्तदान किया और पौधे रोपे।
गोपेश्वर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक यूनिट में छह यूनिट रक्तदान किया। 200 ऐसे युवाओं की सूची भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई, जो जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर सकते हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में घाट व नंदप्रयाग में पौधारोपण अभियान चलाया गया। मंडल मुख्यालय घाट में थराली की विधायक मुन्नी देवी ने मंडल कार्यालय की शुरूआत की।
पौड़ी में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भारत बिष्ट ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान शुक्रवार को कार्यकत्र्ताओं ने नौ यूनिट रक्त दान किया है। इसके अलावा 20 कार्यकत्र्ताओं के नाम व ब्लड ग्रुप की सूची भी जिला अस्पताल को सौंपी गई है।
श्रीनगर गढ़वाल शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर परिसर में पौधारोपण किया। डॉ. सुधीर जोशी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम में जामुन, पीपल सहित अन्य विभिन्न प्रजाति के पेड़ों की 50 से अधिक पौधों का रोपण परिसर में किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार की सिचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, हिदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश सडाना आदि मौजूद रहे। उधर युवा भाजपाइयों ने बेस अस्पताल के ब्लड बैंक के लिए 25 यूनिट रक्तदान किया गया। बेस अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ रक्तदान कार्यक्रम संपन्न करवाया। अदिति केंद्र सभागार में शिविर में गढ़वाल सांसद प्रतिनिधि राकेश ध्यानी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज घिल्डियाल, जन उड़ान संस्था के अध्यक्ष कुशलानाथ के साथ ही मीना असवाल, पंकज सती, विनय घिल्डियाल, गौरव ध्यानी, मनीष बडोनी आदि ने रक्तदान किया।
कोटद्वार में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय बेस चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कार्यकत्र्ताओं रक्तदान 22 यूनिट रक्तदान किया गया है। उधर, श्रीनरेंद्र भाई मोदी विचार मंच ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर फल वितरित किए। वहीं, जनता इंटर कॉलेज देवराजखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष ढौंडियाल के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने अपने गांव व घर में पौधारोपण किया। नई टिहरी में शुक्रवार को भाजपा कार्यकत्र्ताओं जिला अस्पताल में रक्तदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम के तहत शनिवार को बाजार में सफाई अभियान के साथ ही जरूरतमंदों को को व्हील चेयर, चश्मे आदि उपकरण वितरित किए जाएंगे।