171 जवान हुए थल सेना में शामिल
गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में आयोजित कसम परेड समारोह में 171 रिक्रूट देश की आन-बान और शान की हर कीमत पर रक्षा करने की कसम ग्रहण करके थल सेना में शामिल हो गए।
संवाद सहयोगी, लैंसडौन: गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में आयोजित कसम परेड समारोह में 171 रिक्रूट देश की आन-बान और शान की हर कीमत पर रक्षा करने की कसम ग्रहण करके थल सेना में शामिल हो गए। परेड के समीक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एसके उपाध्याय ने कसम ग्रहण करने वाले जवानों से रेजीमेंट की ख्यति को विश्व पटल पर फैलाने का आह्वान किया।
शनिवार को गढ़वाल रेजीमेंट के परेड ग्राउंड में कोर-96 के 171 रिक्रूटों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नव प्रशिक्षित जवानों ने समीक्षा अधिकारी कर्नल आफ द रेजीमेंट (गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट) लेफ्टिनेंट जनरल एसके उपाध्याय को सलामी दी। परेड को संबोधित करते हुए लेफ्ट.जनरल उपाध्याय ने कहा कि नव प्रशिक्षित जवानों ने सेना में शामिल होकर अपने जीवन का सर्वोत्तम निर्णय लिया है। कोविड गाइडलाइन के कारण सेना का हिस्सा बनने वाले जवानों के स्वजन कसम परेड़ समारोह में शामिल नहीं हो पाए।
----
निर्मल को मिला स्वर्ण पदक
कोर-96 में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए राइफलमैन निर्मल कुमार को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। जबकि, आशीष को रजत और रॉबिन सिंह को कांस्य पदक से नवाजा गया। फायरिग में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए राइफलमैन नवल किशोर ने स्वर्ण पदक पाया। हवलदार अरविद सिंह उत्तम प्रशिक्षक और सूबेदार युवराज सिंह को उत्तम प्लाटून कमांडर का खिताब दिया गया। कोर्स की सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चैंपियनशिप बैनर 'ग' कंपनी के नाम रहा, जिसे सूबेदार विनोद सिंह ने लिया।