दमयंती झील में जाल मिलने पर भड़के युवक, जमकर नारेबाजी
निकटवर्ती नल दमयंती झील में जाल लगा मिलने पर स्थानीय युवक भड़क गए और मत्स्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
By Edited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 08:21 AM (IST)
संवाद सहयोगी, भीमताल : निकटवर्ती नल दमयंती झील में जाल लगा मिलने पर स्थानीय युवक भड़क गए और मत्स्य विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आखेट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामला शुक्रवार की सुबह का है। स्थानीय लोगों ने जब बीच तालाब में एक जाल लगा हुआ पाया और जिस पर एक बड़ी मछली फंसी हुई थी। लोगों ने मछली को झील से निकाला और वहीं झील के किनारे उसको गाड़ दिया। इधर भनक लगते ही झील के किनारे स्थानीय युवकों का जमावड़ा लग गया और मत्स्य विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आखेट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान स्थानीय निवासी दीपू चनौतिया ने कहा कि धार्मिक महत्ता की झील में प्रतिबंध के बावजूद रात्रि में मछलियों का आखेट किया जा रहा है। कहा गुरुवार देर सायं तक तालाब सैकड़ों मछलियों से भरा था जब कि शुक्रवार की सुबह मात्र कुछ ही दर्जन झील में दिखाई दी। इस दौरान स्थानीय युवकों ने दल बनाकर रात्रि में बारी बारी से झील के किनारे गस्त करने की योजना बनाई। इस दौरान भूपेंद्र सतवाल, गोविंद रावत, आनंद रावत, भूपेंद्र रावत, राहुल रावत, प्रवीण रावत, रजत सूर्या, हिमांशु बोरा आदि मौजूद थे। विनायक नगर में गहराया जलसंकट भीमताल : निकटवर्ती विनायक में इन दिनों पानी की किल्लत बनी हुई है। लोंगों को प्राकृतिक जल स्रोतों में निर्भर रहना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक पानी की किल्लत कई समय से बनी हुई है। जहां मुख्य धानाचूली खुटानी मोटर मार्ग तक पानी आता है वहीं वहां से आगे विनायक मंदिर, पटवारी चौकी और हैड़ाखान मार्ग में पानी की समस्या रहती है। स्थानीय निवासी धीरू रौतेला ने कहा कि समस्या से कई बार विभाग को अवगत करा दिया गया है, पर पानी की किल्लत का कोई समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने जल संस्थान से पानी की व्यवस्था को ठीक रखने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें