दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार, छह दिन से घर से गायब थी किशोरी
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस जांच में आरोपित के साथी की प्रकरण में भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था।
सितारगंज, जेएनएन : किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस जांच में आरोपित के साथी की प्रकरण में भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 25 अक्टूबर को सहेली के साथ गई थी। इसके बाद किशोरी लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने संदेह के आधार पर चार युवकों के खिलाफ किशोरी को गायब करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी का मेडकिल परीक्षण कराया। जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने जांच के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी विक्रांत राणा को गिरफ्तार लिया है। उपनिरीक्षक निर्मला पटवाल ने बताया कि किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में एक अन्य आरोपी की संघलिप्ता सामने आ रही है। तथ्यों के आधार पर प्रकरण में अग्रिम कार्यवही की जाएगी।