गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, मौत
रामनगर में गृह क्लेश से तंग आकर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर की छत पर पानी के पाइप में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। हालाकि कई लोग युवक की मौत पर संदेह भी जता रहे थे। पुलिस हर पहलू की जाच कर रही है।
संस, रामनगर : रामनगर में गृह क्लेश से तंग आकर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर की छत पर पानी के पाइप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। हालांकि कई लोग युवक की मौत पर संदेह भी जता रहे थे। पुलिस हर पहलू की जाच कर रही है।
मूलरूप से चौखुटिया निवासी 32 वर्षीय विशन सिंह पुत्र गंगा सिंह मानिला बिहार में पत्नी रेनू व सात साल की बच्ची के साथ अपने घर में रहता था। वह वाहन चालक था। पुलिस के मुताबिक उसका पत्नी से आए दिन शराब के नशे में झगड़ा होता था। कई बार उनके विवाद का मामला कोतवाली तक भी पहुंचा था। बताया जाता है कि बुधवार को भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद विशन छत पर सोने के लिए चला गया। जबकि उसकी पत्नी रेनू दूसरे कमरे में जाकर सो गई। रात में विशन ने छत पर लगे पानी के पाइप में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक फासी लगने के बाद वजन अधिक होने से विशन पाइप समेत नीचे गिरा मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुचे एसआइ कैलाश जोशी ने घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली के एसएसआइ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दूष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असल वजह पता लग पाएगी। युवक ने किया था प्रेम विवाह
पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि मृतक विशन सिंह अपने माता-पिता व भाइयों से अलग रहता था। तीन भाइयों में सबसे छोटे विशन ने रामनगर में आठ साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद उसने मानिला बिहार में मकान बना लिया था। उसकी सात साल की एक बच्ची भी है। शादी के बाद से उसने अपने भाइयों से संपर्क रखना छोड़ दिया था। जिस वजह से उसके भाई व रिश्तेदार उसके घर कम ही आते थे। उसके माता-पिता भी अंतिम बार बेटे को देखने नहीं आ पाए।