Move to Jagran APP

Uttarakhand Election 2022 : चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की पहली पसंद योगी तो कांग्रेस की प्रियंका गांधी

नामांकन खत्म होने के बाद सभी दल स्टार प्रचारकों को अपने क्षेत्र में लाने की जुगत में जुट गए हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी स्टार प्रचारकों की मांग करने लगे हैं। अब तक भाजपा जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो कांग्रेस प्रियंका गांधी की जनसभा कराना चाहती है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 03:03 PM (IST)
Uttarakhand Election 2022 : चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की पहली पसंद योगी तो कांग्रेस की प्रियंका गांधी
भाजपा सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा कराने का प्रमुख प्रयास कर रही है।

घनश्याम जोशी, बागेश्वर। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। नामांकन खत्म होने के बाद सभी दल अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों को अपने क्षेत्र में लाने की जुगत में जुट गए हैं। इसके लिए आयोगी की अनुमति की देर है बस। भले ही चुनाव आयोग ने अभी राजनीतिक दलों को चुनावी रैली करने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन राजनीतिक दलों के प्रत्याशी स्टार प्रचारकों की मांग करने लगे हैं। अब तक भाजपा जनपद में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो कांग्रेस प्रियंका गांधी की जनसभा कराना चाहती है। वहीं आप, सपा, बसपा भी बड़ी जनसभा कराने पर विचार कर रही है।

loksabha election banner

चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश में नामांकन में काफी सख्ती बरती। वहीं फिलहाल किसी प्रकार की चुनावी रैली व जलूस आदि पर प्रतिबंध लगाया है। प्रत्याशियों को उम्मीद है कि चुनाव आयोग फरवरी माह में कुछ शर्तों के साथ चुनावी रैली व सभा की अनुमति दे सकता है। जिसको लेकर चुनाव संचालन समिति तैयारी करने लगा है। अब तक प्रमुख राजनीतिक दलों की बात की जाए तो भाजपा जनपद की दोनों विधानसभा सीटों में उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा कराने का प्रमुख प्रयास कर रही है।

इसके अलावा स्मृति ईरानी, शनिदेवल, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी की सभाएं कराने की मांग प्रदेश चुनाव संचालन समिति से कर रही है। वहीं, कांग्रेस जनपद में प्रियंका गांधी, नवजोत सिदधू, राहुल गांधी, हरीश रावत की जनसभाएं कराने के लिए प्रयास कर रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी व सपा प्रत्याशी भी अनुमति मिलने पर अपने पक्ष में जनसभाएं कराने को आतुर दिख रही है। 

इन स्थानों पर हो सकती हैं सभाएं

यदि चुनाव आयोग की अनुमति मिली तो प्रमुख दलों की चुनावी जनसभाएं बागेश्वर विधानसभा के गरूड, कपकोट, कांडा, सानिउडियार, रावतसेरा, बदियाकोट, घेटी-अमस्यारी , काफलीगैर में बड़े नेता की जनसभाएं कराई जाने पर फोकस रहेगा। क्योंकि इन स्थानों पर हेलीपेड की सुविधा के साथ ही मैदान उपलब्ध हो सकते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। आयोग ने अनुमति दी तो स्टार प्रचारकों की जनसभाएं कराई जाएंगी। स्थान के लिए कार्यकर्ताओं से विचार किया जा रहा है।

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विनोद पाठक का कहना है कि चुनाव के दौर में चुनावी जनसभा का महत्व है। स्टार प्रचारकों की सूची प्रदेश नेतृत्व ने तय की है। पार्टी इसके लिए सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.