हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगे देश भर के लेखक व विचारक
Haldwani Literature Festival फेस्टिवल में इंटरनेट मीडिया का बदलता स्वरूप भारतीय इतिहास व विवाद उपन्यास व महिलाओं का दर्द कुमाऊं साहित्य व लेखक आज के दौर की मीडिया डिजिटल साहित्य युवा व साहित्य आदि विषयों पर चर्चा होगी।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Haldwani Literature Festival: शहर में दो दिन देश भर के नामी लेखक, कथाकार, विचारक व पत्रकार जुटेंगे। समसामयिक मुद्दों से लेकर साहित्य, कला व संगीत विषयों पर चर्चा होगी। हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल का यह आयोजन दो व तीन जुलाई को रामपुर रोड डीपीएस हल्द्वानी में होगा।
शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन में 40 से अधिक लेखक व पत्रकार शामिल रहेंगे। इसका शुभारंभ दो जुलाई को सुबह 10 बजे से पद्मश्री प्राप्त पुरातत्वविद यशोधर मठपाल करेंगे। पहले दिन आठ सत्र आयोजित होंगे। इसमें इंटरनेट मीडिया का बदलता स्वरूप, भारतीय इतिहास व विवाद, उपन्यास व महिलाओं का दर्द, कुमाऊं साहित्य व लेखक, आज के दौर की मीडिया, डिजिटल साहित्य, युवा व साहित्य आदि विषयों पर चर्चा होगी।
इसमें प्रसिद्ध लेखक लक्ष्मण सिंह बटरोही, ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष सिंह, जयंती रंगनाथन, योगेश राणा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रनधीर अरोरा, गणेश जोशी, कंचन पंत, वैभव पांडे, प्रमोद साह, राजीव टुली, हेम पंत आदि की मौजूदगी रहेगी।
तीन जुलाई को लेखक डीजीपी अशोक कुमार, आइएएस रणवीर सिंह चौहान, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, प्रितपाल कौर, सोनाली मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव विजय त्रिवेदी, अशोक श्रीवास्तव, विजय अकेला, गौरी मिश्रा, ऋचा अनिरूद्ध अनुराग पुनेठा, कादंबिनी शर्मा, रंजना साही, हितेश शंकर जैसी नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी। आयोजन मंडल मंडल में दिनेश मानसेरा, रंजना साही, अवनीश राजपाल, दिनेश पांडे, समित टिक्कू, प्रविंद्र रौतेला, मनमोहन जोशी, शोभित अग्रवाल आदि शामिल हैं।