Move to Jagran APP

नैनीताल जिले में चुनावी गणित बनाने-बिगाडऩे में अहम होंगी महिला जनप्रतिनिधि और वोटर

वोटरों को रिझाने का दौर अब शुरू हो चुका है। घर-घर बैठक और चौराहों पर चौपालें भी लग रही हैेंं। अधिकांश उपस्थिति पुरुषों की ही दिखती है। मगर नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर चुनावी गणित को बनाने-बिगाडऩे में ग्रामीण क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि अहम भूमिका निभा सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 10:42 AM (IST)
नैनीताल जिले में चुनावी गणित बनाने-बिगाडऩे में अहम होंगी महिला जनप्रतिनिधि और वोटर
नैनीताल जिले में चुनावी गणित बनाने-बिगाडऩे में अहम होंगी महिला जनप्रतिनिधि और वोटर

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : चुनावी दौर में वोटरों को रिझाने का दौर अब शुरू हो चुका है। घर-घर बैठक और चौराहों पर चौपालें भी लग रही है। जिनमें अधिकांश उपस्थिति पुरुषों की ही दिखती है। मगर नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर चुनावी गणित को बनाने-बिगाडऩे में ग्रामीण क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि अहम भूमिका निभा सकती है। जिले के आठ ब्लाक में ग्राम पंचायतों की संख्या 479 हैं। जिसमें से 243 पर महिलाओं का कब्जा है। यानी बतौर प्रधान गांव की मुखिया का जिम्मा पर इन्हीं पर है। वहीं, ब्लाक प्रमुख की आठ में से चार सीट पर भी इन्हीं का कब्जा है।

loksabha election banner

ग्रामीण क्षेत्र के वोटरों की बात करें तो हल्द्वानी ब्लाक में सबसे ज्यादा 46064 महिला मतदाता है। जबकि सभी ब्लाक मिलाकर यह आंकड़ा 181997 पहुंचता है। इस बार के चुनाव में सभी दलों का दमदख देख लगता है कि अधिकांश सीटों पर मुकाबला कड़ा और करीबी भी होगा। ऐसे में महिला वोटरों का झुकाव जिस दल की तरफ होगा, उसका पलड़ा भारी होना स्वाभाविक है।

यही वजह है कि भाजपा ने हर विधानसभा सीट महिला प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। सभी दलों के महिला मोर्चा भी पूरी तरह सक्रिय है। महिला सम्मेलनों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। वहीं, गृहणी से लेकर नौकरीपेशा महिलाओं के मुद्दों को लेकर भी सियासी दल बयानबाजी में जुटे हैं। हालांकि, यह चुनाव बाद ही पता चलेगा कि

2019 के पंचायत चुनाव के दौरान गांव में महिला वोटरों की संख्या

ओखलकांडा               16015

धारी                         11345

रामगढ़                     14596

बेतालघाट                  16997

भीमताल                   17812

हल्द्वानी                   46064

कोटाबाग                   24679

रामनगर                   34489


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.