Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ के उडियारी बैंड में महिलाओं ने रोका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला

पहली बार पिथौरागढ़ जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मदन कौशिक को पेयजल समस्या से जूझ रहे उडियारी गांव की महिलाओं केआक्रोश का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने मुख्य सड़क में खाली बर्तनों के साथ जाम लगाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का रास्ता रोकने की कोशिश की।

By Prashant MishraEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 10:14 PM (IST)
पिथौरागढ़ के उडियारी बैंड में महिलाओं ने रोका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला
बाद में ब्लॉक प्रमुख के समझाने पर महिलाओं ने जाम खोला।

जागरण संवाददाता, बेरीनाग (पिथौरागढ़) : बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पिथौरागढ़ जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मदन कौशिक को पेयजल समस्या से जूझ रहे उडियारी गांव की महिलाओं केआक्रोश का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने मुख्य सड़क में खाली बर्तनों के साथ जाम लगाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का रास्ता रोकने की कोशिश की। बाद में ब्लॉक प्रमुख के समझाने पर महिलाओं ने जाम खोला।

loksabha election banner

मंगलवार प्रात: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का काफिला चौकोड़ी से पिथौरागढ़ को निकल रहा था। इस बीच पिथौरागढ़ सड़क को जोडऩे वाले मार्ग में स्थित उडियारी गांव की महिलाओं को उनके आगमन की भनक लगी। करीब दो दर्जन महिलाएं उडियारी बैंड के पास खाली बर्तनों के साथ पहुंच गईं और उन्होंने सड़क में जाम लगा दिया। महिलाओं ने कहा कि उडियारी गांव में पेयजल की कोई योजना नहीं है और ग्रामीणों को तीन किमी दूर से पानी ढोना पड़ता है। जाम लगने की सूचना मिलने पर एसडीएम अभय प्रताप व थानाध्यक्ष सुशील जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की, मगर महिलाएं पानी समस्या का समाधान होने पर सड़क से नहीं हटने की बात करने लगीं। 

इसी बीच ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने महिलाओं को उडियारी गांव की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने और वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पानी का वितरण कराए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही जल संस्थान के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उडियारी गांव के लिए बनाई जा रही पेयजल योजना का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख के आश्वासन पर महिलाएं सड़क से हटीं। इसके बाद जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला गुजरा तो महिलाओं ने पानी को लेकर नारेबाजी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक महिलाओं से बिना कोई बात किए सीधे चले गए।  प्रदर्शन करने वालों में देवकी देवी, हेमा देवी, पिंकी महरा, गीता देवी, ममता देवी, शांति देवी, कमला देवी, राधा देवी आदि शामिल थे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.