Move to Jagran APP

कोसी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका NAINITAL NEWS

कोसी नदी क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 06:47 PM (IST)
कोसी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका NAINITAL NEWS
कोसी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका NAINITAL NEWS

बाजपुर, जेएनएन : कोसी नदी क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। महिला की हत्या कर शव कोसी नदी में फेंक जाने की संभावना व्यक्त की गई है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

prime article banner

शुक्रवार को दोपहर में क्षेत्र के ग्वालों ने जोगीपुरा घाट पर कोसी नदी किनारे झाडिय़ों में 30-35 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा देखा जिससे सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक डा.जगदीश चंद, कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई प्रथम राजेश यादव आदि भी मौके पर पहुंच गए और गहनता पूर्वक घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इस पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है।

महिला ने पहना है सलवार सूट 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंका गया है। मृतका ने सलवार-सूट बहना हुआ है तथा शव 24 से 48 घंटे पुराना लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल प्रारंभ कर दी है। इधर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि महिला के चेहरे को देखकर ऐसा लग रहा है कि उस पर तेजाब इत्यादि डाला गया हो। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK