Covid-19 : बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला शादी समारोह में भी हुई थी शामिल
बागेश्वर जिले में बीते शनिवार को मिले चार कोरोना पाॅजिटिवों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल ली गई है । एक पाॅजिटिव महिला एक शादी समारोह में भी शामिल हुई थी।
बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्वर जिले में बीते शनिवार को मिले चार कोरोना पाॅजिटिवों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल ली गई है । एक पाॅजिटिव महिला एक शादी समारोह में भी शामिल हुई थी। उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन कर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
जिले में बीते शनिवार को चार लोगों में और कोरोना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। पुलिस के जरिए सभी लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली गई। एक व्यक्ति मुम्बई से आया हुआ था। जो संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहा था। तीन लोग जो पाजिटिव आए है जिनमें से दो महिला और एक पुरुष हैं। वह अन्य कोरोना पाॅजिटिव के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं।
जिसके बाद पुलिस ने बारीकी से उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली। जिसमें से एक संक्रमित महिला एक शादी समारोह में भी शामिल हुई थी। यहां वह किस-किस के संपर्क में आई उनकी जानकारी जुटाई गई। सभी लोगों का पता लगा लिया गया है। सभी को क्वारंटाइन किया जा रहा है। अगर जरुरत पड़ेगी तो इनकी सैंपलिंग जांच के लिए भी भेजी जाएगी।
जिले में अब तक कुल 33 लोग कोरोना पाजिटिव हो चुके है। जिले में 19 व 21 मई को 2-2 मामले सामने आए थे। 21 मई को ही चार, 29 मई को आठ, एक जून को पांच, 6 जून को दो व 7 जून को 6 लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें से 10 लोग ठीक होकर होम क्वारंटाइन में हैं।
सीएमओ बागेश्वर डा. बीएस रावत ने बताया कि जो लोग पाॅजिटिव आते हैं उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग उनकी जांच करता है। उसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया जाता है। ताकि संक्रमण का खतरा ना फैले।
कैंचीधाम आश्रम में इस बार नहीं आयोजित होगा महोत्सव, घर पर करें नीब करोरी बाबा का स्मरण
कालाढूंगी में कपड़े धुल रही किशोरी को जंगल में घसीट ले गया तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मृत मिली