पति की मौत के बाद बच्चों ने सौतेली मां को प्रॉपर्टी से बेदखल किया ! कलेक्ट्रेट में महिला का हंगामा
नैनीताल में सौतेले बच्चों के व्यवहार से आजिज आकर फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला ने जमकर बवाल काटा। महिला हंगामा काटते हुए डीएम द्वारा ली जा रही बैठक में व्यवधान डालने पहुंची तो मजबूरन डीएम को पुलिस बुलानी पड़ी।
नैनीताल, जेएनएन : सौतेले बच्चों के व्यवहार से आजिज आकर फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला ने जमकर बवाल काटा। महिला हंगामा काटते हुए डीएम द्वारा ली जा रही बैठक में व्यवधान डालने पहुंची तो मजबूरन डीएम को पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामा देख पहुंचे एडीएम केएस टोलिया, विनोद कुमार और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को शांत कर एडीएम कार्यालय में बिठाया। जहां उसकी समस्या को सुन कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हरसौली निवासी मंजू आर्या ने बताया कि 2004 में उनका विवाह दिल्ली निवासी रमेश चंद्र सैनी से हुआ था। जो कि पूर्व से ही तलाकशुदा था। विवाह के दौरान उसके पति ने मेहरागांव में रिजॉर्ट बनाया था। इसके अलावा यहां उसकी और भी संपत्ति थी। 2016 में हृदयघात के कारण उसके पति की मौत हो गयी। रमेश की मौत के बाद उसकी पहली शादी के बच्चे उसकी जायदाद पर अपना हक जताने लगे। महिला का आरोप है कि उसके सौतेले बच्चों ने उसे जायदाद से बेदखल कर दिया।
इधर महिला के पूर्व विवाह से हुए दो बच्चों के भरण पोषण की समस्या सामने आई तो वह जमीनी विवाद को लेकर न्यायालय पहुँच गयी। जिसके बाद सौतेले बच्चें लगातार उस पर केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाते हुए आये दिन मारपीट कर रहे हैं। जिसकी शिकायत वह स्थानीय पुलिस समेत शासन प्रशासन तक कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहाँ तक कि भीमताल और भवाली पुलिस समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। एडीएम केएस टोलिया ने बताया कि फिलहाल महिला द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है। संबंधित थानों को जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है। प्रकरण में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।