Move to Jagran APP

पति के सोने के बाद फांसी पर लटक गई पत्नी, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप NAINITAL NEWS

काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने शादी के दो साल बाद ही फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 01:21 PM (IST)
पति के सोने के बाद फांसी पर लटक गई पत्नी, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप NAINITAL NEWS
पति के सोने के बाद फांसी पर लटक गई पत्नी, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने शादी के दो साल बाद ही फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

काठगोदाम पुलिस के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी निवासी रवि वाल्मीकि उर्फ रिशु रेलवे में स्वच्छक की नौकरी करने के साथ खाली समय पर ढोल बजाने का काम करता है। दो साल पहले रुद्रपुर की गांधी कॉलोनी निवासी मनीषा (22) संग उसने प्रेम विवाह किया था। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि बीते शनिवार को रवि कहीं ढोल बजाने के लिए गया था। रात आठ बजे पत्नी ने उसे फोन कर जल्द घर आने को कहा, लेकिन वह देर से पहुंचा। दोनों के बीच बहस होने की वजह से मनीषा ने पति की लाई आइसक्रीम तक नहीं खाई। उसके बाद दोनों कमरे में सो गए। रात एक बजे नींद खुलने पर रवि ने देखा कि मनीषा पंखे से लटकी हुई है। आनन-फानन उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं, बेटी की मौत की खबर मिलने पर काठगोदाम पहुंचे मायके वालों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। मृतका के बड़े भाई सौरभ ने बताया कि शादी के बाद से दहेज की डिमांड को लेकर बहन को प्रताडि़त किया जा रहा था। बहन अक्सर कहती थी कि ससुराली उसे मार देंगे। वहीं, घटना की जानकारी भी उन्हें किसी बाहरी से मिली।

जब रविवार सुबह साढ़े छह बजे ससुरालियों को फोन लगाया तो उन्होंने बताया कि उसकी बहन की तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में उपचार चल रहा है। काठगोदाम में बहन की लाश देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सौरभ के मुताबिक साजिशन उसकी बहन को मारा गया है। वहीं भाई की तहरीर पर काठगोदाम थाने में पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ससुरालियों को बाहर कर जड़े ताले

रविवार सुबह सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं, पुलिस के जाने के बाद आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने बहन के ससुरालियों को घर से बाहर कर ताले भी जड़ दिए। पोस्टमार्टम के बाद मनीषा के शव को परिजन अंत्येष्टि के लिए रुद्रपुर ले गए।

यह भी पढ़ें : पशुधन प्रसार अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.