Move to Jagran APP

एक घंटे तक थमे रहे रोडवेज बसों के पहिए, थाली बजाकर किया प्रदर्शन, यात्री हुए हलकान nainital news

दोपहर 12 से एक बजे तक हल्द्वानी डिपो में थाली बजाकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर जाने वाली तमाम बसों का संचालन बाधित रहा। लोग परेशान रहे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 08:25 PM (IST)
एक घंटे तक थमे रहे रोडवेज बसों के पहिए, थाली बजाकर किया प्रदर्शन, यात्री हुए हलकान nainital news
एक घंटे तक थमे रहे रोडवेज बसों के पहिए, थाली बजाकर किया प्रदर्शन, यात्री हुए हलकान nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आइएसबीटी देहरादून का स्वामित्व नहीं देने व उच्च न्यायालय के आदेशों की अवेहलना करने पर राज्य सरकार और परिवहन निगम प्रबंधक के खिलाफ शनिवार को प्रदेश भर में एक घंटे का बंद रखकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके तहत दोपहर 12 से एक बजे तक हल्द्वानी डिपो में थाली बजाकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान हल्द्वानी डिपो से विभिन्न मार्गों पर जाने वाली तमाम बसों का संचालन बाधित रहा।

loksabha election banner

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि राज्य सरकार परिवहन निगम की जमीन का अधिग्रहण कर परिवहन निगम को बंद करने की साजिश कर रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी राज्य सरकार ने निगम के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का करीब 66 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया है। कर्मचारियों का अक्टूबर का वेतन भी नहीं दिया गया है। अगर राज्य सरकार व निगम प्रबंधन इस सांकेतिक प्रदर्शन से शीघ्र नही चेतता है तो यूनियन जल्द ही प्रदेश भर में उग्र आंदोलन का आगाज करेगी। यहां प्रदर्शन की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल व संचालन क्षेत्रीय मंत्री राम अवध यादव ने किया। इस मौके पर नैनीताल जिले भर से हरीश जोशी, केके यादव, जमील खां, रघुवीर चौधरी, जलील अहमद, आनंद बिष्ट, मनोज भट्ट, कैलाश कांडपाल, इकबाल अहमद, ओमप्रकाश, जावेद अली, मुकेश शर्मा, रामबाबू कटियार, प्रदीप शर्मा, कंचन कुमार, मोहम्मद हसमत, अख्तर चौधरी, शशिकांत गौतम, राजवीर सिंह, नरेश पाल, मनोज जोशी, अमन कुमार, ईश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

संचालन बाधित से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

एक घंटे का सांकेतिक बंद रखकर जहां यूनियन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर सरकार व निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने में व्यस्त रहे, वहीं बसों में बैठे यात्री इस प्रदर्शन के खत्म होने के इंतजार में घड़ी ताकते हुए दिखे। इस कारण कई यात्री अपने निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच सके, जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : नए साल मेें महानगरों से कनेक्ट होगा उत्तराखंड, पंतनगर से उड़ेंगे स्पाइसजेट व इंडिगो के विमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.