Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : जानिए मकर संक्रांति तक कैसा रहेगा कुमाऊं का मौसम

शनिवार व रविवार की बारिश से ठंड बढ़ हई। हिमपात के बाद मुक्तेश्वर का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। पर्यटन नगरी नैनीताल में पारा तीन डिग्री के करीब है। फिलहाल अगले दो दिन ठंड का असर बने रह सकता है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 07:56 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : जानिए मकर संक्रांति तक कैसा रहेगा कुमाऊं का मौसम
Kumaon Weather News Update : जानिए मकर संक्रांति तक कैसा रहेगा कुमाऊं का मौसम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शनिवार व रविवार की बारिश से ठंड बढ़ हई। हिमपात के बाद मुक्तेश्वर का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। पर्यटन नगरी नैनीताल में पारा तीन डिग्री के करीब है। फिलहाल अगले दो दिन ठंड का असर बने रह सकता है। मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक मकर संक्रांति तक कुमाऊं में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि कुछ जगहों पर आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम में बदलाव की वजह से अगले सप्ताह ठंड से राहत रहेगी।

loksabha election banner

जनवरी पहले सप्ताह सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश

साल के शुरुआत में हुई बारिश, हिमपात ने ठंड भले बढ़ा दी है, लेकिन किसानों के लिए राहत की बारिश साबित हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में गेहूं की पौध को बढ़वार के वक्त बारिश की संजीवनी मिली है। एक से आठ जनवरी के दौरान उत्तराखंड में दीर्घावधि औसत (एलपीए) से करीब तीन गुना अधिक बारिश हुई है। बारिश व हिमपात की वजह से तापमान में गिरावट आई है। मुक्तेश्वर में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा। नैनीताल शहर का तापमान तीन डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को बादलों के बीच धूप खिली रही। शाम के समय गरज के साथ फिर बौछार पड़ी।

कुमाऊं में एक से आठ जनवरी की बारिश (मिमी में)

जिला            बारिश हुई     औसत बारिश

अल्मोड़ा        18.2            9.2

बागेश्वर        15.9            9.2

चम्पावत       14.2           9.1

नैनीताल       17.8            9.7

पिथौरागढ़     16.9            9.6

यूएसनगर      20.7          7.1

उत्तराखंड      23.1           7.9

प्रमुख जगहों का तापमान

हल्द्वानी        22.7     12.3

मुक्तेश्वर        4.6       -0.5

नैनीताल         11.4      3.1

अल्मोड़ा         15.0      5.0

पिथौरागढ़       13.5     5.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.