Move to Jagran APP

Nainital Weather : आसमान साफ होने से तापमान में तेजी, नवरात्रि से बढ़ेगी ठंड

मौसम बदलने लगा है। हवाओं का रुख बदलने के साथ तापमान में गिरावट आ रही है। निम्न दबाव वाले उत्तरी क्षेत्रों में उच्च दबाव की वजह से हवाओं की रफ्तार बढ़ी है। आसमान साफ होने से दिन में गर्मी और रात में ठंडक का अहसास हो रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 07:24 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 07:24 AM (IST)
Nainital Weather : आसमान साफ होने से तापमान में तेजी, नवरात्रि से बढ़ेगी ठंड
मौसम बदलने लगा है। हवाओं का रुख बदलने के साथ तापमान में गिरावट आ रही है।

हल्द्वानी, जेएनएन : मौसम बदलने लगा है। हवाओं का रुख बदलने के साथ तापमान में गिरावट आ रही है। निम्न दबाव वाले उत्तरी क्षेत्रों में उच्च दबाव की वजह से हवाओं की रफ्तार बढ़ी है। आसमान साफ होने से दिन में गर्मी और रात में ठंडक का अहसास हो रहा है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी पूरे अक्टूबर में ऐसा ही मौसम रहेगा। नवंबर की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ आने से पहाड़ी इलाकों में न केवल बर्फबारी शुरू होगी बल्कि पहाड़ों से आने वाली उत्तरी हवाओं से शीत लहर के चलते दिन में भी तापमान कम होने लगेगा। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य के मुकाबले यह दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह के मुताबिक 17 अक्टूबर को नवरात्रि शुरू होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.